Sunday, July 13, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंड13 मार्च को अदाणी मुद्दे पर गैरसैंण मार्च का प्रदेश कांग्रेस कमेटी...

13 मार्च को अदाणी मुद्दे पर गैरसैंण मार्च का प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने किया एलान, जुटंगे प्रदेभर से कार्यकर्ता

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 13 मार्च को अदाणी मुद्दे पर गैरसैंण मार्च का एलान किया है। इस संबंध में प्रदेशभर से विधानसभा सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को भराड़ीसैंण पहुंचने का आह्वान किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से एलआईसी, एसबीआई और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर उद्योगपति गौतम अदाणी के समूह में निवेश के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

कांग्रेस इसका विरोध करती है। इसके विरोध में देशभर में छह फरवरी से आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी के तहत उत्तराखंड में भी इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 13 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा सत्र के दौरान भराड़ीसैंण पहुंचकर विशाल मार्च निकालेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इसके लिए सभी जिला, महानगर कांग्रेस अध्यक्षों को पत्र जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments