03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जोशीमठ में प्रभावितों की सहायता के लिए बीकेटीसी ने मदद को दिए पांच लाख रुपए, सीएम ने अध्यक्ष अजेंद्र अजय को बनाया विशेष प्रतिनिधि

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जोशीमठ भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपए का चेक सौंपा। यह धनराशि मंदिर समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष किशोर पंवार के एक माह के वेतन तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से दी गई है।

वहीं मुख्‍यमंत्री ने मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को अपना विशेष प्रतिनिधि तय किया है। अजेंद्र अजय जोशीमठ में चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों के पर्यवेक्षण में मुख्‍यमंत्री के विशेष प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे। वह प्रतिदिन मुख्‍यमंत्री कार्यालय को जोशीमठ में चल रहे राहत बचाव कार्यों का ब्‍यौरा देंगे।

  • जोशीमठ को नजरंदाज करना संभव नहीं: कर्नल कोठियाल

वरिष्ठ भाजपा नेता कर्नल अजय कोठियाल का कहना है कि जोशीमठ में राहत व पुनर्वास के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। जोशीमठ की महत्ता को देखते हुए इसको नजरंदाज करना संभव ही नहीं है।

भाजपा नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि सभी जोशीमठ वासियों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि जोशीमठ की जमीनी बनावट ऐसी है कि उसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता। कारण यह कि चीन सीमा तक पहुंच के लिए जोशीमठ प्रमुख रास्ता है।

बदरीनाथ धाम व हेमकुंड साहिब का रास्ता भी यहीं से निकलता है। नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व का रास्ता भी जोशीमठ से होकर ही गुजरता है। ऐसे में जोशीमठ कहीं से नजरंदाज नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा राहत के लिए हर संभव कदम उठा रही है। विज्ञानियों की टीमें अपने कार्य में जुटी हुई हैं।

 

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img