03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मसूरी : बर्फबारी देखने जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, कई घंटे कार में फंसे रहे तीन युवक

Spread the love

एफएनएन, मसूरी: शुक्रवार तड़के मसूरी और आसपास के इलाकों में बर्फबारी हुई। जिसकी खबर सुनते ही पर्यटक मसूरी का रुख करने लगे। इस दौरान बर्फबारी देखने जा रहे सहारनपुर के पर्यटकों की कार खाई में गिर गई। इस कार में ऋषिकेश निवासी एक युवक भी सवार था। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

  • कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी

जानकारी के मुताबिक मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर कफलानी के समीप शुक्रवार की सुबह मारुति स्विफ्ट कार संख्या यूके 08 एक्‍स 3677 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। कार में तीन युवक सवार थे जो कई घंटे कार में फंसे रहे। सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार के दरवाजे तोड़ कर घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक की हालत चिंताजनक है, जिसको देहरादून रेफर किया गया।

  • घायलों में दो सहारनपुर के और एक ऋषिकेश का युवक शामिल

घायलों में आर्यन मलिक पुत्र सतेंद्र मलिक निवासी हकीकत नगर सहारनपुर, यश यादव पुत्र राकेश यादव निवासी सहारनपुर तथा करण नेगी पुत्र भारत सिंह नेगी निवासी ऋषिकेश शामिल हैं।

 

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img