03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नए साल पर मां को सरप्राइज देने घर आ रहे थे भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ, परिवार संग उत्तराखंड घूमने का था प्लान

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार को दिल्ली से अपने घर रुड़की आते हुए हादसे का शिकार हो गए। तड़के करीब साढ़े पांच बजे उनकी कार डिवाइडर की रेलिंग से टकरा गई और उसमें आग लग गई। हादसे में ऋषभ बुरी तरह से घायल हो गए।

एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि ऋषभ नए साल पर अपनी मां को सरप्राइज देने घर आ रहे थे। उन्होंने परिवार के साथ उत्तराखंड घूमने का प्लान बनाया था। उनकी मां से पुलिस ने बात की बात उन्होंने कहा कि ऋषभ हमेशा ऐस ही करते थे। उन्हें घरवालों को सरप्राइज देना बेहद पसंद है।

वहीं, बेटे को इस हाल में देख ऋषभ की मां सरोज पंत का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर लगते ही वे बदहवास हो गईं। पुलिस ने उन्हें हादसे की सूचना दी और अस्पताल पहुंचाया। बीसीसीआई के मुताबिक, ऋषभ के माथे पर दो कट लगे हैं, उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है और उनकी पीठ पर घिसने की चोट लगी है।

ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें अब मैक्स अस्पताल की इमरजेंसी से वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी थाई, ब्रेन और स्पाइन का एमआरआई कराया गया है। बीसीसीआई ऋषभ के परिवार से लगातार संपर्क में है। बोर्ड यह देखेगा कि ऋषभ को हर संभव चिकित्सा देखभाल मिले और इस दर्दनाक दौर से बाहर आने के लिए हर संभव सहायता मिले।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img