03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

खुलासा: 12 जून को सुशांत के घर में ही मौजूद थी रिया

एफएनएन, मुंबई: सुशांत केस में सीबीआई के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और एनसीबी भी इस केस की जांच में जुटी हुई है। सिद्धार्थ से लेकर रिया तक सीबीआई के सामने अपने स्टेटमेंट कई बार बदल चुके हैं। कहते हैं न कि एक झूठ छुपाने के लिए सौ झूठ का सहारा लेना पड़ता है और ऐसा ही कुछ हाल सुशांत केस से जुड़े लोगों का है। सीबीआई यह भी जानना चाहती है कि 8 जून से 14 जून के बीच रिया की मुलाकात सुशांत से हुई थी या नहीं। हालांकि रिया की मानें तो वह 8 जून को घर छोड़ने के बाद सुशांत से नहीं मिलीं और न ही इस बीच उनकी बात हुई। लेकिन रिया की एक तस्वीर ने ही उनके झूठ का भांडा फोड़ दिया है।

पकड़ा गया रिया का झूठ

दरअसल, एक केक शॉप के इन्स्टाग्राम पेज पर रिया की तस्वीरें देखने को मिली हैं। इसमें रिया मैंगो फ्लेवर केक लिए नजर आ रही हैं। 12 जून को ही रिया ने अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी पर केक के साथ अपनी कुछ तस्वीरों को पोस्ट किया था। साथ ही उन्होंने केक के लिए सुशांत की एक्स मैनेजर श्रुति मोदी को भी धन्यवाद किया था। बता दें, श्रुति मोदी की खुद की एक बेकरी शॉप है। इन्स्टाग्राम खंगालने पर इस बात का खुलासा हुआ है। बता दें कि एक इंटरव्यू में रिया ने खुद खुलासा किया था कि वो 7 जून तक सुशांत के साथ थीं और 8 जून को सुशांत ने उन्हें घर से जाने को कहा था। जाने से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस भी हुई थी और रिया बहुत नाराज होकर घर से निकली थीं।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img