03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली के नरेला में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत, कई झुलसे

एफएनएन, दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र की प्लास्टिक दाना बनाने वाली तीन मंजिला फैक्ट्री में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग लगने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। दमकल विभाग की 15 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • दो घंटे बाद भी नहीं बुझ सकी आग

दमकल अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह 9.35 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। उनकी पहचान की जा रही है। घायलों की हालत स्थिर है। करीब दो घंटे बाद भी आग नहीं बुझ सकी है। आग बुझने के बाद अंदर के हालात के बारे में जानकारी मिल पाएगी। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

  • तीन मंजिला है फैक्ट्री

नरेला इंस्ट्रीयल एरिया के ई ब्लाक स्थित तीन सौ वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली यह फैक्ट्री तीन मंजिला है। दूसरी-तीसरी मंजिल पर आग लगी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। दमकल को सुबह 9.35 बजे हादसे की सूचना मिली। मौके पर बचाव कार्य चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सोमवार शाम को दक्षिण दिल्ली में माउंट कैलाश अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल पर आग लग गई थी। सूचना पर दमकल की 6 गाड़ियां ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था।

 

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img