03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नवंबर के पहले दिन जनता को राहत, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में की गई कटौती

एफएनएन, देहरादून : ऑयल कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलिंडर में 115 रुपये दाम घटाकर राहत दी है। जबकि घरेलू सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नही किया गया है। उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम घटे हैं।

  • कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम घटाने का फैसला

ऑयल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलिंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। आज एक नवंबर को हुई समीक्षा के बाद कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम घटाने का फैसला किया गया।

  • कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 115.50 रुपये और सस्‍ता हो गया

एक नवंबर से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 115.50 रुपये और सस्‍ता हो गया है। नई कीमत केवल 19 किलोग्राम वजन वाले सिलिंडर पर लागू होगी, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलिंडर का दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

  • घरेलू सिलिंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं

115 रुपये कटौती होने के बाद अब देहरादून में कामर्शियल सिलिंडर 1787 रुपये में मिलेगा। वहीं घरेलू सिलिंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया।

  • देहरादून में 1787 रुपये में मिलेगा सिलिंडर

देहरादून स्थित स्वास्तिक गैस एजेंसी के संचालक सुधीर बडोला ने बताया कामर्शियल सिलिंडर की कीमत घटने के बाद अब उपभोक्ताओं को 1787 रुपये में सिलिंडर मिलेगा। जबकि पहले 1902 रुपये का मिल रहा था। वहीं कीमत में बदलाव न होने से घरेलू सिलिंडर 1072 रूपये में उपभोक्ताओं को मिलेगा।

  • पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं

एक नवंबर के लिए पेट्रोल और डीजल के रेट जारी कर दिए गए हैं। आज सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। देहरादून जनपद की बात करें तो यहां इंडियन आयल (Indian Oil Corporation) के पेट्रोल पंप में पेट्रोल की कीमत 95. 28 रुपये प्रति लीटर है। अगर आपकी डीजल कार है तो आपको डीजल के ल‍िए 90.29 रुपये प्रति लीटर देने होंगे।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img