Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसीएम धामी ने खटीमा के 21 विद्यालयों को फर्नीचर देकर दिया दीपावली...

सीएम धामी ने खटीमा के 21 विद्यालयों को फर्नीचर देकर दिया दीपावली का तोहफा

एफएनएन, खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के 21 विद्यालयों को फ़र्नीचर देकर दिया दीपावली का तोहफ़ा दिया है। वहीं सीएम ने अपने नगरा तराई आवास पर आमजन की समस्याएं सुनी। जिनके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीप पर्व खुशियों का पर्व है। पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की।

सीएम शनिवार देर रात को अपने आवास पहुंचे। रविवार सुबह से लोगों का उनसे मिलने एवं पर्व पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोग टनकपुर, चंपावत, बनबसा, हल्द्वानी, किच्छा एवं क्षेत्र के दूरदराज स्थानों से आवास पर आ गए।

इस दौरान सीएम धामी ने एक-एक फरियादियों से उनकी समस्याएं सुनी। वार्ड चार इस्लामनगर के मुजीबल हसन ने व्हीलचेयर पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह पांच वर्ष पूर्व वह मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए थे। तभी से उन्हें पैरलाइज की शिकायत है। उपचार के लिए मदद की गुहार लगायी। इसके अलावा टनकपुर मनिहार गोट के मुस्लिम समाज के लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखी। जिस पर सीएम धामी ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया।

साथ ही मुजीबल हसन को पर्व की बधाई देते हुए मिठाई व उपहार दिए। सीएम धामी ने कहा कि प्रभु श्रीराम व मातारानी की कृपा सभी पर बनी रहे। भगवान से प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना करते है। इसके बाद सीएम कार से राधा स्वामी संत्सग भवन परिसर में बने अस्थायी हैलीपेड पर पहुंचे। जहां वह हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो गए।

इस मौके पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, वरुण अग्रवाल, पवन अरोड़ा, राजीव अग्रवाल, दलजीत गौराया आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments