ट्रेन के कोच में महिला का हाथ पकड़कर साथ खाना खाने को कहने लगे कांग्रेसी विधायक, की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

देश-विदेश डेस्क, एफएनएन

भोपाल : ट्रेन के कोच में महिला का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ और साथ खाना खाने को कहना कांग्रेस के 2 विधायकों को भारी पड़ गया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि विधायक आरोपों को गलत बता रहे हैं। दोनों विधायक मध्य प्रदेश कांग्रेस के हैं।

पुलिस के अनुसार अनूपपुर जिले के कोतमा के विधायक सुनील सर्राफ और सतना के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पर एक महिला ने रीवा से भोपाल जा रही ट्रेन में उसका हाथ पकड़ने और उनके साथ भोजन करने के लिए कहने का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत में कहा कि वह अपने आठ महीने के बच्चे के साथ ट्रेन के एच1 कोच में सो रही थी, तभी दोनों विधायक आए और उसका हाथ पकड़कर अपने साथ भोजन करने को कहा।’’

सर्राफ और कुशवाहा जोर-जोर से बात कर रहे थे और उसे परेशान कर रहे थे। उसने अपने पति जो कि वकील हैं, से बात की और बाद में जबलपुर रेलवे पुलिस से संपर्क किया। यह घटना रेवांचल एक्सप्रेस में कटनी और दमोह स्टेशन की बीच की है। लगभग एक बजे जब ट्रेन सागर स्टेशन पर पहुंची तो पुलिस के एक उपनिरीक्षक और दो आरक्षी शिकायत के संबंध में कोच में गए। उन्होंने कहा कि सर्राफ और कुशवाहा के खिलाफ भादंसं की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

कुशवाहा का कहना है कि महिला की शिकायत गलत है। बोले, ‘‘ मैंने उसे बर्थ का इस्तेमाल जारी रखने के लिए कहा था और मैंने महिला का हाथ नहीं खींचा।’’ कटनी से ट्रेन में सवार हुए सर्राफ ने कहा कि महिला के आरोप गलत हैं और उन्होंने मंद रोशनी में ट्रेन में रात का भोजन किया ताकि महिला परेशान न हो। फिलहाल पुलिस ने दोनों विधायकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस घटना से कांग्रेस की खासी किरकिरी हो रही है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...

“आंख से आंसू को मोड़ा जा रहा है…!”

सारस्वत समारोह में हुआ गणेश 'पथिक' संपादित साहित्यिक पत्रिका...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img