03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रयागराज में बारिश के दौरान जर्जर मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर चार लोगों की मौत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, प्रयागराज : प्रयागराज में हटिया पुलिस चौकी के पास जर्जर मकान का बारजा (छज्जा) तेज बारिश के दौरान गिर जाने के कारण बारजे के नीचे खड़े दर्जन भर से अधिक लोग मलबे में दब गए। घायलों को आनन-फानन एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुट गई है।

मुट्ठीगंज में छज्जा गिरने से हुआ बड़ा हादसा हुआ हैं। जिनका उपचार एसआरएन अस्पताल में ट्रामा सेंटर में चल रहा है। चार लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मृतकों में सुशील कुमार गुप्ता पुत्र विश्वनाथ गुप्ता (40) निवासी 152 आर्य नगर मुट्ठीगज, राजेंद्र पटेल पुत्र अज्ञात (51) निवासी डभांव नैनी, नीरज केसरवानी पुत्र मोतीलाल केसरवानी (32) निवासी पंचायती अखाड़ा मुट्ठीगंज और नसीरुद्दीन उर्फ सलमान पुत्र  नजर शाह पिपरी थाना सराय ममरेज शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा प्रदान करने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया है। बताया जा रहा है कि मकान काफी पुराना था। तेज बारिश से बचने के लिए लोग उसके नीचे खड़े हो गए थे। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम भी राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के कई थानों की पुलिस के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अभी मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Kedarnath Fake Video Case: चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो डालने पर FIR, प्रशासन का सख्त एक्शन

एफएनएन, केदारनाथ : Kedarnath Fake Video चारधाम यात्रा के दौरान...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

Topics

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img