03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

राजस्थान के मंत्री राजेंद्र सिंह यादव के किच्छा स्थित घर और फ्लोर मिल पर आईटी का छापा

Spread the love

एफएनएन, किच्छा : राजस्थान की गहलोत सरकार में उच्च शिक्षा व गृह राज्यमंत्री और कोटपुतली से विधायक राजेंद्र सिंह यादव के राजस्थान और उत्तराखंड स्थित घर और फ्लोर मिल पर इनकम टैक्स (IT Raid) का छापा पड़ा है। ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा में आईटी की टीम ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे यादव फूड्स फ्लोर मिल और आवास विकास स्थित उनके घर पर एक साथ छापा मारा।

चार पांच वाहनों में पहुंची टीम घर के अंदर कागजातों की जांच कर रही है। बाहर से स्वजनों का कोई संपर्क नहीं है। इसलिए अंदर क्या चल रहा है, फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। बताया जा रहा है कि राज्यमंत्री के कोटपुतली स्थित फ्लाेर मिल और घर पर भी छापा पड़ा है। राजेन्द्र यादव के भाई विजय पाल यादव का परिवार फ्लोर मिल का संचालन करता है।

आवास विकास कॉलोनी किच्छा निवासी राजेंद्र पाल सिंह यादव राजस्थान के कोटपुतली से विधायक हैं। वहीं, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रभारी भी रहे। पहले वह राजस्थान सरकार में जनशक्ति नियोजन व मोटर गैराज स्वतंत्र प्रभार मंत्री थे। बीते साल नवंबर में हाईकमान ने राजस्थान सरकार में उनकी जिम्मेदारियां बढ़ाते हुए गृह राज्य मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया।

  • छापेमारी की सूचना जुटे राजनीतिक संगठनों के लोग

छापेमारी की सूचना पर व्यापार मंडल के साथ राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग पहुच गए। परंतु वहां मौजूद राजेन्द्र यादव के भाई विजप पाल के आग्रह पर सब वापस लौट गए। किच्छा निवासी राजेन्द्र यादव का कोटपाटली राजस्थान में अपना बड़ा कारोबार भी है।

  • किच्छा में यादव फूड्स के नाम से फ्लोर मिल

राजेन्द्र यादव की किच्छा में यादव फूड्स के नाम से फ्लोर मिल है। जिसका संचालन उनके भाई विजयपाल यादव द्वारा किया जाता है। बुधवार सुबह सात बजे आयकर विभाग की टीम ने उनके कोटपोटली स्थित फैक्ट्री के साथ ही किच्छा आवास विकास स्थित आवास और मिल पर आयकर विभाग की टीम पांच गाड़ियों में पहुची।

आईटी की रेड के दौरान विजयपाल यादव उनके दो पुत्र व बहुएं घर पर मौजूद थी। आयकर विभाग की छापेमारी की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष राजकुमार बजाज सहित अन्य लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने घर के अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों के साथ आई फ़ोर्स ने उनको रोक दिया। उसके बाद व्यापार मंडल सहित वहां पहुचे लोग वापस लौट गए।

  • छापेमारी के दौरान फसा वाहन

आयकर विभाग की टीम जब छापेमारी के लिए पहुची तो रास्ता भटक गयी। उसके बाद छोटी गलियों में आयकर अधिकारी का इनोवा वाहन नाली में फस गया। जिसके चलते टीम लगभग आधा घंटा देर से पहुच पाई।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img