आज गर्मी से मिल सकता है सुकून, पहाड़ से लेकर मैदान तक बदलेगा मौसम का मिजाज, येलो अलर्ट जारी

एफएनएन, देहरादून : पिछले काफी दिनों से शरीर को झुलसा देने वाली जबरदस्त गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए बुधवार कुछ सुकून लेकर आ सकता है। बुधवार से मैदान से लेकर पहाड़ तक का मौसम का मिजाज बदल सकता है। साथ ही 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मैदानों में 50 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, मानसून की दस्तक से पहले ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा, जिससे अगले 24 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ तक कहीं-कहीं तेज गर्जना संग बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं बिजली गिर सकती है।

राज्य के कई जिलों खासकर मैदानी क्षेत्रों में तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी, ऐसे में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन कुछ इलाकों में दोपहर बाद तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। सिंह के मुताबिक, मौसम के बदले मिजाज से तापमान में भी कमी की पूरी संभावना है। अगले 24 घंटे में राजधानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है।

  • दून में फिर पारा पहुंचा 40 के पार

राजधानी दून व आसपास के इलाकों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहकर 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। पारे का आंकड़ा 40 डिग्री पार करने से मंगलवार को एक बार फिर लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा।

 

Hot this week

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के बाद देहरादून में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बनेगा स्मार्ट प्लान

एफएनएन, देहरादून : दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के शुरू होने के...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...

Topics

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img