03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बीए की परीक्षा में शामिल होना चाहता था आरोपी, कोर्ट ने शर्तों के साथ दी अंतरिम जमानत

Spread the love

एफएनएन,दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में एक आरोपी को बीए परीक्षा में बैठने के लिए शनिवार को अंतरिम जमानत दे दी है। रोहिणी जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गगनदीप सिंह ने सूरज सरकार को 18 जून, 2022 तक अंतरिम जमानत दे दी। अदालत ने उसे 50 हजार रुपये की जमानत राशि का मुचलका और इतनी ही राशि का एक जमानती बांड भरने का निर्देश दिया है।

अदालत ने आरोपी को जांच अधिकारी को पूर्व सूचना दिए बिना दिल्ली नहीं छोड़ने का भी निर्देश दिया है। उसे अपने सभी मोबाइल नंबर और अपना पता देना होगा। 1 जून के आदेश में कहा गया है कि उसे हर वैकल्पिक दिन जांच अधिकारी के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी।

  • आरोपी की ओर से दायर किया गया आवेदन

कला स्नातक (बीए) के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में बैठने के लिए अंतरिम जमानत की मांग करते हुए आरोपी की ओर से एक आवेदन दायर किया गया था। आरोपी के वकील ने अदालत के समक्ष बताया कि आरोपी बीए का छात्र है और उसकी परीक्षा 3 जून से 28 जून 2022 तक होनी है।

  • ‘अंतरिम जमानत नहीं मिली तो खराब हो जाएगा भविष्य’

अधिवक्ता की ओर से यह भी कहा गया कि आरोपी के माता-पिता को परीक्षा हाल टिकट सत्यवती कालेज सेंटर में परीक्षा में बैठने के लिए मिल गया है। अगर उसे परीक्षा में बैठने के लिए अंतरिम जमानत नहीं दी गई तो उसका भविष्य खराब हो जाएगा।

  • कई शर्तों के साथ मिली जमानत

हालांकि अभियोजन पक्ष ने माता-पिता द्वारा प्राप्त परीक्षा और हाल टिकट के तथ्य को सत्यापित किया, लेकिन आवेदन का यह कहते हुए विरोध किया गया कि आरोपी दंगों के गंभीर अपराध में शामिल है। जमानत मिलने पर वह न्याय से भाग सकता है। अदालत ने सभी तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करने के बाद आरोपी को परीक्षा में बैठने के लिए कई शर्तें लगाते हुए अंतरिम जमानत दे दी।

  • 16 अप्रैल 2022 का मामला

यह मामला दिल्ली के जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हुई हिंसक झड़पों से संबंधित है, जिसमें आठ पुलिस कर्मियों और एक नागरिक सहित नौ लोग घायल हो गए थे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img