03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मणिपुर : कांग्रेस के पांच पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

एफएनएन, नई दिल्ली: मणिपुर में कांग्रेस को जोर का झटका लगा है। कांग्रेस के पांच पूर्व विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया। हाल ही में इन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस विधायक दल के नेता ओकराम इबोबी सिंह के भतीजे ओकराम हेनरी भी शामिल हो गए। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह की उपस्थिति में हुए एक कार्यक्रम में इन नेताओं को बीजेपी में शामिल किया गया। इन विधायकों ने कांग्रेस के साथ-साथ विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया।

जेपी नड्डा से की मुलाकात

बता दें कि मणिपुर में इस माह के शुरू में आसानी से विश्वासमत जीतने के बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह कांग्रेस के एक विधायक और छह पूर्व विधायकों के साथ रविवार को चार्टर्ड विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गये थे, जहां भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से उन्होंने मुलाकात की थी। ये छह विधायक उन आठ विधायकों में शामिल हैं जो 10 अगस्त को कांग्रेस के व्हिप का उल्लंघन करते हुए विधानसभा के एक दिवसीय सत्र से दूर रहे थे और इस तरह भाजपा नीत सरकार के सीएम एन बीरेन सिंह सरकार ने विश्वास मत जीत लिया था।

Hot this week

Anurag Dobhal को अदालत से झटका, चारों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

एफएनएन, हरिद्वार : Anurag Dobhal जेल में बंद यूट्यूबर...

Topics

Anurag Dobhal को अदालत से झटका, चारों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

एफएनएन, हरिद्वार : Anurag Dobhal जेल में बंद यूट्यूबर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img