03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गांधी परिवार से बाहर का हो कांग्रेस अध्यक्ष : प्रियंका

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने बड़े भाई और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की उस बात का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि गांधी परिवार के बाहर के व्यक्ति को कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया जाना चाहिए। प्रियंका ने कहा कि हममें से कोई भी पार्टी का अध्यक्ष नहीं होना चाहिए और मैं उनके साथ पूर्ण सहमत हूं। मुझे लगता है कि पार्टी को अपना रास्ता भी खोजना चाहिए।

priyanka and rahul

अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने की मांग

2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही पार्टी की अंदरूनी बैठक में कथित रूप से जोर देकर कहा था कि अगला अध्यक्ष किसी गैर-गांधी शख्स को बनाया जाए। हालांकि सोनिया गांधी को पिछले साल अगस्त में पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने की मांग कांग्रेस के भीतर बढ़ी है।

जब पति पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

एक किताब में प्रियंका गांधी ने कहा कि 2013 में जब बीजेपी ने उनके पति रॉबर्ट वाड्रा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने शुरू किए तो उन्होंने अपना हर लेन-देन बेटे रेहान को दिखाया था। उस समय वह 13 साल का था। किताब में प्रियंका को यह कहते हुए बताया गया है कि जब उनके पति पर सारे आरोप लगाए गए तो सबसे पहले उन्होंने ये किया कि अपने बेटे के पास गई और एक-एक लेन-देन उसे दिखाया। प्रियंका गांधी ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय में उनके पति से होने वाली पूछताछ और इस मामले में तमाम टीवी बहसों से उनके बच्चों पर असर पड़ने लगा था।

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img