03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

शिक्षा मंत्री के नाम खून से लिखा पत्र

Spread the love
  • अभिभावकों पर फीस के लिए दबाव बनाने पर आक्रोश

एफएनएन, हल्द्वानी : निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर फीस के लिए दबाव बनाए जाने के विरोध में बुध्वार को अनशन पर बैठे लोगों ने शिक्षामंत्राी को खून से लिखा पत्रा भेजा। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के विरोध् में पार्षद रोहित कुमार की अगुवाई में लोग बुधपार्क में धरना दे रहे हैं। पिछले तीनों से धरना भूख हड़ताल में तब्दील कर दिया गया है। बुध्वार को क्रमिक अनशन पर पार्षद रोहित कुमार बैठे। बुध्वार को धरने पर बैठे लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार पर जनहित से जुड़े मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। पार्षद रोहित कुमार ने कहा निजी स्कूल आॅनलाइन पढ़ाई के नाम पर अभिभावकों से मनमानी फीस वसूल कर उनका शोषण कर रही है। जब तक प्रदेश सरकार कोई फैसला नहीं ले लेती है तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। धरना स्थल पर ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्ष रुकमणी नेगी, उपाध्यक्ष सचिन कुमार ने भी अन्य प्रधानों के साथ अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन आमजन से जुड़ा हुआ है समस्त प्रधान इस आंदोलन में कन्धे से कंधा मिलाकर चलेंगे। इसके बाद पार्षद रोहित कुमार ने अपने खून से शिक्षामंत्राी के नाम एक पत्रा लिखा। ध्रने में सुमित हृदयेश, पार्षद महेश चंद्र, मुकुल बल्यूटिया, गुरुप्रीत सिंह प्रिंस, ममता बिष्ट, इस्लाम मिकरानी, रईस वारसी गुड्डू, राजेंद्र सिंह जीना, राजेन्द्र नेगी, सुशील भट्ट, सुमित कुमार, गजेन्द्र गौनिया, कुणाल, उज्ज्वल, मानस बेलवाल आदि उपस्थित थे।

Hot this week

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img