03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

…तो इसलिए आगरा से ‘हाईजैक’ हुई थी बस, यात्री सुरक्षित

एफएनएन, आगरा: पुलिस ने आज तड़के अगवा हुई पैसेंजर बस का पता लगा लिया। पुलिस ने बस के झांसी के पास से बरामद होने की जानकारी दी है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। आगरा एसएसपी बबलू कुमार ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उनकी टीम ने बस में मौजूद सवारियों से बात करने के बाद आगे की कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं। रात सवा दो बजे यूपी-75 एम 3516 नंबर की बस ने जैसे ही इटावा टोल क्रॉस किया, पीछे से आए कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उन्होंने यात्रियों से खुद को फाइनेंस कर्मी बताया। उन्होंने बस और परिचालक को खाना खिलाया। दोनों को 300-300 रुपये भी दिए और उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद वे यात्रियों को गंतव्य तक छोड़ देने की बात कहते हुए बस अपने साथ ले गए। बस मालिक का मंगलवार को ही देहांत हुआ था। वह पिछले कुछ समय से किश्त नहीं जमा कर पा रहा था।

agra-bus-highjack

34 पैसेंजर थे सवार

जो बस अगवा हुई वो ग्वालियर की बताई जा रही है और कल्पना ट्रेवल्स नाम से रजिस्टर्ड है। इससे पहले यह बस बाला जी ट्रैवल्स की बताई गई थी। इस बस में 34 पैसेंजर सवार थे जो गुरुग्राम से मध्य प्रदेश स्थित पन्ना के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान आगरा में तड़के अचानक इस बस के गायब हो जाने की खबर से हड़कंप मच गया था।

फाइनेंस कंपनी ले गई थी बस

जानकारी के मुताबिक एक निजी फाइनेंस कंपनी के लोग बस के ड्राइवर और कंडेक्टर को बाइपास के पास उतार कर बस लेकर चलते बने थे। इस बस के मालिक का मंगलवार को देहांत हो गया था और वह कुछ समय से श्रीराम फाइनेंस की ओर से कर्ज लेकर खरीदी गई बस की किश्त नहीं दे पा रहा था। वह काफी कर्ज में डूबा हुआ था।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img