03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर : बराती पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर मौत के घाट उतारा, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया

Spread the love
एफएनएन, रुद्रपुर : रामपुर से बरात में शामिल होने गए युवक की कुछ लोगों ने चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी। गंभीर हालत में युवक को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रुद्रपुर के शिवनगर निवासी चंद्रपाल की बेटी की शादी नगर के आहूजा धर्मशाला में हो रही थी।

चंदौसी से आई बरात में शामिल होने के लिए रामपुर जिले के थाना मिलक खाना के गांव उस्मान गंज निवासी संजय पाल भी पहुंचा था। रविवार की रात बरात जब हॉल पहुंची तो मौके पर बैंड बाजे के बीच लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान युवक संजय पाल अपने जीजा गुड्डू पाल व छोटे भाई नितिन पाल के साथ आहूजा धर्मशाला के ठीक सामने सड़क पर खड़ा हुआ था।

  • मृतक के छोटे ने कराया मुकदमा दर्ज
आरोप है कि इसी दौरान मौके पर कुछ युवक पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले थप्पड़ मारा, जिसका विरोध करने पर उन्होंने ताबड़तोड़ चाकू से वार करना शुरू कर दिया। बीच बचाव कर रहे छोटे भाई को भी उन्होंने चाकू मारकर घायल कर दिया।
इसके बाद वह पैदल ही मौके से भाग निकले। मृतक के छोटे भाई नितिन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दो युवकों को हिरासत में भी लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश वजह थी।

Hot this week

Rudrapur गैंगरेप मामले में पुलिस मुठभेड़, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक...

Topics

Rudrapur गैंगरेप मामले में पुलिस मुठभेड़, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img