03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी विधानसभा चुनाव : रिजल्ट को लेकर एक्टिव हुए जेपी नड्डा, पार्टी नेताओं को देंगे ये टास्क

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : यूपी में विधानसभा चुनाव के आखिरी और सातवें चरण का मतदान हो रहा है। आखिरी चरण के चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिवों के साथ बैठक की है। नड्डा ने पार्टी नेताओं के साथ पांच राज्यों- यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के चुनावों को लेकर बातचीत की। बैठक में चुनावी राज्यों के कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक पर भी चर्चा हुई।

  • निर्दलीय विधायकों से बात करेंगे भाजपा नेता

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान नेताओं ने चर्चा की कि किन राज्यों में भाजपा की सत्ता बरकरार रखेगी। नड्डा ने कहा कि कुछ नेताओं को निर्दलीय विधायकों से बात करने का काम सौंपा जाएगा और उनसे परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा के साथ आने का अनुरोध किया जाएगा। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, संयुक्त राष्ट्रीय महासचिव शिव प्रकाश, राष्ट्रीय सचिव सीटी रवि, दुष्यंत गौतम, अरुण सिंह, डी पुरंदेश्वरी, तरुण चुग और विनोद तावड़े मौजूद थे।

  • वाराणसी की आठ विधानसभा सीटों पर फोकस

पार्टी की बैठक में यूपी चुनाव के आखिरी चरण में हुए वाराणसी की आठ विधानसभा सीटों पर भी फोकस रहा। आठ विधानसभा सीटों में से पांच सीटें पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं।

  • आखिरी चरण में 54 सीटों पर मतदान

यूपी के मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही जैसे 9 जिलों में मतदान हो रहा है। इन जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग हो रही है। आखिरी चरण में 613 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img