03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कल हल्द्वानी, लालकुआं और श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : भाजपा ने उत्तराखंड में अपने स्टार प्रचारकों की फौज उतार रखी है। इस मामले में कांग्रेस पीछे नजर आई। कांग्रेस को भाई-बहन यानी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से काफी उम्मीदें हैं।16 दिसंबर को राहुल ने दून में बड़ी रैली की थी। इसके बाद पांच फरवरी को किच्छा में किसानों संग संवाद करने के बाद उसी हरिद्वार में भी कांग्रेसियों में जोश भरा। गुरुवार को राहुल ने हरिद्वार के मंगलौर और अल्मोड़ा के जागेश्वर में जनसभा को संबोधित किया। अब मतदान से दो दिन पहले 12 फरवरी को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हल्द्वानी, लालकुआं और श्रीनगर में कांग्रेस का ग्राफ बढ़ाने के लिए मैदान में उतर रही है।

सत्तारूढ़ भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्री भी आ चुके हैं। मोदी का आज रुद्रपुर में कार्यक्रम हैं। इसके अलावा एमपी, हरियाणा के सीएम भी प्रचार कर चुके हैं।

वहीं, कांग्रेस से राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला, राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत कुछ अन्य नाम भी कार्यकर्ताओं में जोश भरने आ चुके हैं। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं से चुनाव मैदान में उतरे हैं। उसके बावजूद समय निकाल वह अन्य सीटों पर भी प्रचार कर रहे हैं। हालांकि, बड़़े नेताओं की बात करें तो अंतिम समय में कांग्रेस को राहुल और प्रियंका दोनों से काफी उम्मीद हैं।

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img