03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : कांग्रेस को जब उनके ही लोग नहीं पूछ रहे, तो आपका क्या भला करेंगे : पीएम मोदी

Spread the love

एफएनएन, अल्मोड़ा : पीएम मोदी गुरुवार को अल्मोड़ा में कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा देखिए आज देश की सबसे पुरानी पार्टी का क्या हाल हो गया है। ऊंचे-ऊचे पदों पर रहे इनके अपने लोग उत्तराखंड नहीं आ रहे हैं। राहुल और प्रियंका पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस में भाई-बहन को छोड़कर कोई नेता वोट मांगने नहीं आ रहा है। जब उनकी पार्टी के लोग ही उनके पास नहीं आ रहे हैं, तो आपका क्‍या भला करेंगे। कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा। 14 को जब वोट डालने जाएं तो यह याद रखें कि कमल के लिए आप सभी का एक-एक वोट इस दशक को उत्‍तराखंड का दशक बनाएगा। 14 को कमल खिलना चाहिए। ध्यान रखें पहले मतदान फिर जलपान।

पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें कुछ करती थीं तो बिचौलिए कमीशन मांगन चले आते थे। मैं भी मांग रहा हूं, लेकिन कमीशन या रिश्‍वत नहीं, बल्‍िक आशीर्वाद मांग रहा हूं। डबल इंजन की सरकार गरीब का दर्द समझती है। उसकी दिक्‍कतों को दूर करने के लिए दिन-रात काम करती है। सौ साल की सबसे बड़ी महामारी आई, हमने लोगों की जान बचाने का काम किया। लोगों को टीका उपलब्ध कराया। वो कहते थे कि पहाड़ के दुर्गम में कैसे टीका पहुंचेगा। मैं कहता आप ये कर भी नहीं पाते, ऐसा हम ही कर सकते थे। हमने कोरोना के दौरान इस बात का भी ध्यान रखा कि तब तक कोई भी परिवार भूखा न सोए। इसलिए 80 करोड़ लोगों को पिछले डेढ़ साल से मुफ्त राशन पहुंचाने का काम किया है।

पीएम ने किहा कि मैंने यहां की माताओं बहनों को दूर-देर से पानी ढोते देखा है। लेकिन कांग्रेस के लोगों को इसकी चिंता नहीं होती थी। उन्‍हें उत्‍तराखंड से ज्‍यादा दिल्‍ली के दरबार की चितां होती थी। गरीब को अपना गांव अपना घर अपने दोस्‍त और रिश्‍तेदार सबकुछ छोड़कर दूसरे शहरों में जिंदगी खपानी पड़ती थी। डबल इंजन की सरकार ने पलायन रोकने के लिए पूरी ताकत से काम किया। हम जमरानी बांध का काम जल्‍द शुरू करने वाले हैं। हम घर घर पानी पहुंचा रहे हैं। आठ लाख घरों में हमने नल से जल देने का काम कर लिया है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img