03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में गरजेंगे कांग्रेस से ये नेता, 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : कांग्रेस ने प्रदेश के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह, राहुल व प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार में पार्टी का मुख्य चेहरा होंगे। वहीं कांग्रेसशासित राज्यों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर स्टार प्रचारक उत्तराखंड का रुख करेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में प्रदेश के छह नेताओं को जगह मिली है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को पहले 10 स्टार प्रचारकों में स्थान दिया गया है। इसके अतिरिक्त पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा और पूर्व मंत्री डा हरक सिंह रावत भी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

 

कांग्रेस के केंद्रीय नेता गुलाम नबी आजाद, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, अविनाश पांडे व मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश भी राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरेजवाला, जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, दीपेंद्र सिंह हुड्डा व डा अमी याज्ञनिक कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। इमरान प्रतापगढ़ी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, हार्दिक पटेल, जय सिंह अग्रवाल, रागिनी नायक, नेत्ता डीसूजा व बीवी श्रीनिवास भी बतौर स्टार प्रचारक शामिल किए गए हैं।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img