03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पौड़ी में करेंगे डोर-टू-डोर प्रचार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को मुख्यालय पौड़ी पहुंचेंगे। यहां सीएम बुआखाल में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी मुख्यालय पौड़ी बाजार क्षेत्र में पौड़ी विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी के पक्ष में डोर-टू-डोर मतदाताओं से मतदान की अपील करेंगे।

  • मतदाताओं से मतदान की अपील

भाजपा जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल ने बताया सीएम धामी दोपहर बाद मुख्यालय पौड़ी पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न विधानसभा सीटों पर डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं।

  • टिकट के दावेदार ना हों परेशान, सरकार में मिलेगी जिम्मेदारी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को द्वाराहाट में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। कहा कि पार्टी ने दोबारा सत्तासीन होने के लिए योजना बनाई है। इसी के तहत टिकट वितरित किए हैं। कहा कि जिन काबिल लोगों को टिकट नहीं मिल सका उन्हें सरकार में सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने एकजुट होकर दुबारा सरकार लाने का आह्वान किया।

सीएम ने रविवार को यहां पार्टी प्रत्याशी अनिल शाही के पक्ष में रोड शो किया। इससे पहले उन्होंने यहां त्रिमूर्ति चौराहे पर तीनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सीएम ने दूनागिरि रोड स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहां पर सांसद अजय टम्टा, विधायक महेश नेगी, भाजपा के द्वाराहाट सीट से प्रत्याशी अनिल शाही, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, कैलाश भट्ट, विनोद छिम्वाल, घनश्याम भट्ट आदि थे।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img