Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर में रखी गई देश के पहले श्री साई सच्चरित्र महापीठ की...

कानपुर में रखी गई देश के पहले श्री साई सच्चरित्र महापीठ की नींव

  • 1100 लोग एक साथ कर सकेंगे सच्चरित्र का पाठ
  • मंदिर के साथ बनेगा वृद्धाश्रम और अनाथ आश्रम

राज कृष्ण पाण्डेय, कानपुर :  देश के पहले श्री साई सच्चरित्र महापीठ की नींव सोमवार को सलेमपुर महाराजपुर में रखी गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों ने नीव खुदाई का कार्य प्रारंभ कराया। आचार्य पंडित प्रदीप कुमार बाजपेई ने विधिवत पूजन संपन्न कराया।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के पूर्व शिक्षक ज्ञानेंद्र कुमार बाजपेई, औद्योगिक मंत्री सतीश महाना के क्षेत्रीय प्रतिनिधि विनय मिश्रा ने साई बाबा की जयघोष के साथ जमीन पर फावड़े चला कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

श्री साई सच्चरित्र महापीठ ट्रस्ट के चेयरमैन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि कानपुर नगर स्थित महाराजपुर के सलेमपुर में महापीठ का निर्माण सोमवार से प्रारंभ हो गया है। इसके अंतर्गत श्री शिरडी साई बाबा का भव्य मंदिर, वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम आदि का निर्माण कराया जाएगा।

मंदिर में अनवरत रूप से श्री साई सच्चरित्र का पाठ होता रहेगा। मंदिर के गर्भगृह में करीब 1100 भक्त एक साथ श्री साई सच्चरित्र का पाठ कर सकेंगे। लगभग एक लाख वर्ग फिट क्षेत्रफल में प्रस्तावित मंदिर का निर्माण कार्य तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस मौके पर डा कुसुम श्रीवास्तव, कुसुम सचान, आर के पाण्डेय, डीडी सचान, प्रधान अमित कुमार, रामलाल पाल, गौरव कालरा, दीपक तिवारी, अजीत गुप्ता, जितेंद्र शुक्ला, मनीष आदि अनेक लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments