03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

खरगोश को बचाने की कोशिश में वाहन पलटा, तीन किसानों की मौत, पांच घायल

एफएनएन, दिल्ली : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक ट्रक पलट जाने से उसमें सवार तीन किसानों की मौत हो गई। वहीं हादसे में पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। भीकनगांव थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने बताया कि दुर्घटना रविवार रात में हुई।

  • असंतुलित होकर पलट गया ट्रक

प्रकाश वास्कले के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब बिलखेड़ गांव के किसान अपनी मिर्च की फसल को बाजार में बेचने के लिए जा रहे थे। उन्होंने कहाकि भीकनगांव कस्बे के लगभग एक किलोमीटर दूर वाहन के सामने अचानक आए एक खरगोश को बचाने की कोशिश में ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। फिर घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

  • वाहन चालक भी घायल

अधिकारी ने कहाकि हादसे में तीन किसानों की मौत हो गई। इसके अलावा पांच लोग घायल हो गए। इसमें चार किसान और एक वाहन चालक है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सुनील मेहताब (25), उनके चचेरे भाई सुनील नहल (24), और उनके बहनोई जयपाल जमरे (26) के तौर पर हुई है। किसानों के घर सूचना भेज दी गई है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img