03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आंखों में मिर्ची पाउडर डाल बुजुर्ग दंपत्ती से लूट में यूकेडी का जिला महामंत्री गिरफ्तार, कर रहा था चुनाव की तैयारी

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : कोतवाली ज्वालापुर पुलिस और एसओजी हरिद्वार की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 48 घंटों के भीतर बुजुर्ग दंपत्ति की आंखों में मिर्ची डालकर लाखों की नकदी और गहने लूटने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों शातिर लुटेरों में से एक यूकेडी का जिला महामंत्री है। वह चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। दोनों लुटेरे लक्सर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर कुन्हारी गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस ने दोनों के पास से दो लाख 93 हज़ार रुपए नकद व लूटे गए गहने बरामद किए हैं। दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट के समक्ष पेश किया है।

घटना का खुलासा करते हुए हरिद्वार एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 2 दिन पहले ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले डॉ राजेंद्र अग्रवाल के साथ एक घटना घट गई थी। 2 लोग इनके पास मरीज बनकर आए थे। दोनों लोगों ने डॉ राजेंद्र की आंखों में मिर्च का पाउडर डालकर उन्हें टॉयलेट में बंद कर दिया था और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर घर से नगदी व जेवर लूटकर ले गए थे। पिछले 2 दिनों से पुलिस द्वारा लगातार इस सनसनीखेज घटना पर काम किया जा रहा था।इस दौरान पुलिस को दो संदिग्धों को पकड़ने में सफलता मिली। दोनों लुटरे शहजाद और राशिद डॉ राजेंद्र को पहले से जानते थे और इन्हें पता था कि दोनों पति पत्नी घर में अकेले रहते हैं। मौके का फायदा उठाकर दोनों लुटेरों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।इस घटना लूटा गया पूरा माल पुलिस ने बरामद कर लिया है।
आगामी विधानसभा चुनाव में यूकेडी पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए शहजाद द्वारा इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया था।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img