Thursday, February 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीवर‍िष्‍ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

वर‍िष्‍ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

एफएनएन दिल्ली : वर‍िष्‍ठ पत्रकार विनोद दुआ का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी बेटी अभिनेत्री व कामेड‍ियन मल्लिका दुआ ने यह जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि कल दिल्ली में लोधी कंसोर्टियम में उनका अंतिम संस्कार होगा। इस खबर से पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ उठी है। हिंदी पत्रकारिता के जाने-माने चेहरे रहे दुआ ने दूरदर्शन और एनडीटीवी समेत अन्य कई संस्थानों में काम किया। पिछले काफी दिनों से उनकी तबियत खराब थी। वे अपोलो अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे।

विनोद दुआ इलेक्ट्रानिक मीडिया के पहले पत्रकार रहे, जो प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड से सम्मानित हुआ। साल 2008 में उन्हें भारत सरकार ने पत्रकारिता के लिए पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया था। मुंबई प्रेस क्लब ने साल 2017 में उन्हें रेडइंक पुरस्कार से सम्मानित किया था। यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता में उनकी जीवन भर की उपलब्धि के लिए दिया गया था। महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें यह सम्मान दिया था।

दिल्ली के हंसराज कालेज से अंग्रेजी साहित्य में विनोद दुआ ने डिग्री के साथ-साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से साहित्य में मास्टर डिग्री हासिल की। एनडीटीवी का शो जायका इंडिया को काफी पसंद किया जाता, जिसे वो होस्ट करते थे। बता दें कि देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी पद्मावती ‘चिन्ना’ दुआ कोरोना से संक्रमित हो गए थे। इस दौरान दोनों की तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उनकी पत्नी का 12 जून को निधन हो गया था। विनोद दुआ की हालत तभी से खराब थी। बीते दिनों उनकी मौत की फेक न्यूज भी आई थी, जिसका उनकी बेटी ने खंडन किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments