03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

15 नवंबर से खुलेगा कॉर्बेट का ढिकाला जोन, नाइट स्टे के लिए बुकिंग फुल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रामनगर : वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। आगामी 15 नवंबर से कॉर्बेट नेशनल पार्क (Jim Corbett National Park) का ढिकाला जोन पर्यटकों के लिए खुलने जा रहा है। ऐसे में अब देश-विदेशी पर्यटक जल्द ही बाघ समेत अन्य वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे।

बता दें विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का सबसे पसंदीदा ढिकाला जोन आगामी 15 नवंबर को सुबह 6 बजे से डे विजिट और नाइट स्टे के लिए खोल दिया जाएगा। जिसे लेकर कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। सड़कों की मरम्मत के साथ ही ढिकाला जोन के अंदर गेस्ट हाउसों की भी सफाई करवा दी गई है।

 

  • नाइट स्टे के लिए बुकिंग हुई फुल

वहीं, ढिकाला जोन में 15 नवंबर को 80 पर्यटक नाइट स्टे कर सकेंगे। नाइट स्टे को लेकर पहले ही बुकिंग फुल हो चुकी है। जबकि, डे विजिट सफारी में 127 पर्यटक ढिकाला जोन में भ्रमण पर जा पाएंगे। ढिकाला जोन में डे विजिट के लिए आठ कैंटरों के जरिए पर्यटकों को भ्रमण पर ले जाया जाता है।जिसमें चार कैंटर सुबह चलते हैं। जबकि, शाम को पर्यटकों को सफारी पर लेकर जाते हैं। एक कैंटर में 15 से 17 पर्यटक शामिल होते हैं।

  • 3 विदेशी पर्यटकों ने भी कराई बुकिंग

ढिकाला जोन के अंदर 28 कमरे हैं। जिनमें पहले दिन 80 पर्यटक रुकेंगे। नाइट स्टे भी 15 नवंबर के लिए फुल हो चुकी है। वहीं, नाइट स्टे के लिए पर्यटक जिप्सियों के माध्यम से ढिकाला जोन के अंदर भ्रमण पर जाते हैं। अब विदेशी पर्यटक भी कॉर्बेट पार्क के दीदार के लिए पहुंच रहे हैं। आगामी 19 नवंबर को 3 विदेशी पर्यटक कॉर्बेट पार्क के ढिकाला जोन में भ्रमण पर जाएंगे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img