03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रेमनगर हत्याकांड : एसएसपी ने किया डबल मर्डर का खुलासा, नौकर के दोस्त ने की थी नृशंस हत्या

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के धौलास स्थित बंगले में मालकिन और नौकर की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक नौकर के दोस्त आदित्य ने इस डबल मर्डर को अंजाम दिया था। शनिवार को एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया।

  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

इस दौरान बताया गया कि नौकर और उसकी मालकिन की हत्या नौकर के दोस्त ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आदित्य बंगले में नौकरी करना चाह रहा था। इसके लिए वहा राजकुमार थापा यानी नौकर को मौत के घाट उतारने के लिए आया था। इस दौरान उन्नति शर्मा ने आदित्य को नौकर का कत्ल करते हुए देखा तो आरोपी ने उनकी भी हत्या कर दी। इस अपराध को अंजाम देने के बाद आदित्य पेट दर्द का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस ने शुक्रवार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर लोहे की रॉड और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। बताया गया कि आरोपी आदित्य कुछ दिन पहले बंगले में नौकरी मांगने गया था, लेकिन वहां पर राजकुमार था इसलिए बंगले के मालिकों ने आदित्य को मना कर दिया था। इसलिए आदित्य ने सोचा कि अगर राजकुमार को रास्ते से हटा दिया जाए तो वह इस बंगले में नौकरी पा सकता है। उसने लोगों से काफी कर्ज ले रखा है, उसे उतारने के लिए वह बंगले में नौकरी करना चाहता था।

 

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img