03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

खीरी में गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर अब कांग्रेस ने कसी कमर, बजाज मिल गोला को दी चेतावनी…

  • यूपी के लखीमपुर खीरी में बजाज चीनी मिल की सभी इकाइयों पर किसानों का करोड़ों का गन्ना बकाया है। तमाम संगठन और राजनीतिक पार्टियां आंदोलन के साथ सांकेतिक धरना कर रही हैं । कांग्रेस पार्टी ने भी गोला में बजाज चीनी मिल के महाप्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपकर चेताया है, कि अगर सितंबर माह में किसानों के गन्ना भुगतान नहीं किया गया तो 1 अक्टूबर के बाद किसी भी दिन से कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी।

अब्दुल सलीम खान, लखीमपुर/गोला गोकर्णनाथ : लखीमपुर खीरी जिले मैं बजाज चीनी मिल की गोला पलिया एवं खंभारखेड़ा में इकाइयां स्थापित तीनों चीनी मिलों के ऊपर किसानों का कई करो रुपए बकाया है। गोला में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान ना होने से कांग्रेस पार्टी किसानों के लिए आंदोलन करने जा रही है सोमवार दो जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आधा दर्जन पार्टी नेताओं ने महाप्रबंधक बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड, गोला आरके मिश्रा को कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने गन्ना भुगतान को लेकर एक ज्ञापन सौंपकर कहा है कि मिल गन्ना किसानों का भुगतान सितंबर माह में अगर नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में किसी भी दिन मिल का घेराव किसानों के साथ मिलकर किया जाएगा। जब तक बकाया गन्ने का पूरा भुगतान नहीं होगा तब तक आंदोलन अनवरत चालू रहेगा। जिसमें प्रदेश के नेतागण भी शिरकत करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल, जिला उपाध्यक्ष सहजेंद्र दीक्षित, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ राम कुमार वर्मा, जिला महासचिव प्रेम कुमार वर्मा ,गोला नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल कुमार शुक्ला, प्रदीप सिंह अर्कवंशी उपस्थित रहे।

Hot this week

Gyanesh Kumar के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, जंतर-मंतर पहुंचे सौरभ भारद्वाज हिरासत में

एफएनएन, दिल्ली : Gyanesh Kumar दिल्ली में चुनाव आयोग...

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img