03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पहली बार दो हफ्ते बढ़ी कोविड कर्फ्यू की अवधि, जानें- क्या है नई एसओपी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : कोरोना संक्रमण के लिहाज से उत्तराखंड में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सरकार ने एहतियात के तौर पर कोविड कर्फ्यू जारी रखने का फैसला लिया है। इस कड़ी में वर्तमान में लागू कर्फ्यू की अवधि पांच अक्टूबर सुबह छह बजे तक बढ़ा दी गई है। शासन ने सोमवार शाम इस संबंध में मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) भी जारी कर दी। यह पहली बार है, जब कर्फ्यू की अवधि दो हफ्ते आगे बढ़ाई गई है। अब तक एक-एक सप्ताह अवधि बढ़ाई जाती रही है। एसओपी के अनुसार कर्फ्यू के दौरान स्कूलों व चारधाम यात्रा का संचालन संबंधित विभागों के एसओपी के तहत होगा।

राज्य में वर्तमान में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि मंगलवार सुबह छह बजे समाप्त हो रही है। सोमवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में कहा गया कि कोविड को लेकर स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन मनोवैज्ञानिक दबाव बनाए रखने और रात्रि में आवाजाही नियंत्रित करने के मद्देनजर कर्फ्यू बरकरार रखा जाना चाहिए। इस फैसले के बाद मुख्य सचिव और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा एसएस संधु ने कोविड कफ्र्यू पांच अक्टूबर सुबह छह बजे तक बढ़ाने के संबंध में एसओपी जारी कर दी।

एसओपी में उल्लेख किया गया है कि 18 सितंबर से शुरू हुई चारधाम यात्रा के सिलसिले में 17 सितंबर को संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग की ओर से जारी एसओपी का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसी प्रकार 21 सितंबर से खुलने वाले कक्षा एक से पांच तक के विद्यालयों के संबंध में 18 सितंबर को शिक्षा विभाग द्वारा जारी एसओपी का अनुपालन कराया जाएगा।

अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाले उन व्यक्तियों को कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट से छूट है, जिन्होंने आगमन से 15 दिन पहले कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हों। जिनके पास कोविड वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र नहीं है, उनके लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है। अन्य राज्यों से आने वाले सभी व्यक्तियों के लिए स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। कर्फ्यू के शेष प्रविधान वही रखे गए हैं, जो वर्तमान में लागू हैं।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img