03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोनिया गांधी से की अपील, महिला सुरक्षा के लिए खतरा हैं पंजाब के मुख्यमंत्री, मांगा इस्तीफा

Spread the love

एफएनएन, चंडीगढ़ : पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर एक अलग ही बवाल शुरू हो गया है। चन्नी के खिलाफ महिला के साथ छेड़छाड़ का पुराना मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि 2018 में मी टू मूवमेंट के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आरोप लगाए गए थे। राज्य महिला आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया था और उन्हें हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। आज उन्हें एक महिला के नेतृत्व वाली पार्टी ने पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया है। यह विश्वासघात है। वह महिला सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए। वह मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है। मैं सोनिया गांधी से उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने का आग्रह करती हूं।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी चन्नी पर साधा निशाना

वहीं, इसके पहले रविवार को पंजाब में नए मुख्यमंत्री के नाम पर चरणजीत सिंह चन्नी का एलान होते ही भाजपा के नेता अमित मालवीय भी महिला सुरक्षा को लेकर उन्हें घेरते हुए नजर आए। रविवार को भाजपा नेता अमित मालवीय ने चन्नी के MeToo मामले को लेकर ट्वीट करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा था। भाजपा ने चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस द्वारा पंजाब का मुख्यमंत्री चुनने पर उन खबरों को हवाला देते हुए निशाना साधा था, जिनमें उनपर वर्ष 2018 में एक आइएएस अधिकारी को अनुचित संदेश भेजने का आरोप लगा था।

भाजपा नेता और पार्टी के आइटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा, ‘कांग्रेस ने चरणजीत चन्नी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना, जिन्होंने तीन साल पुराने ‘मी टू’ मामले में कार्रवाई का सामना किया था। उन्होंने कथित तौर पर वर्ष 2018 में एक महिला आईएएस अधिकारी को अनुचित संदेश भेजा था। उस मामले को दबा दिया गया था, लेकिन पंजाब महिला आयोग द्वारा नोटिस भेजने के बाद दोबारा सामने आया। बहुत बढ़िया, राहुल।’

बता दें कि पंजाब में कैप्टन अमरिंद सिंह के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाया है। चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब विधानसभा सीट से तीसरी बार विधायक बने हैं। साल 2007 में चन्नी ने पहली बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा का चुनाव जीता था। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें कांग्रेस में शामिल कराया था। साल 2012 का विधानसभा चुनाव उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जीता था और अब वो राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

 

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img