Tuesday, September 9, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयपूर्व केंद्रीय मंत्री पीआर कुमारमंगलम की पत्नी की तकिए से गला दबाकर...

पूर्व केंद्रीय मंत्री पीआर कुमारमंगलम की पत्नी की तकिए से गला दबाकर हत्या

एफएनएन, दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री पीआर कुमारमंगलम की पत्नी किटी मंगलम (67 वर्ष) की तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामला लूटपाट के नजरिए से देखा जा रहा है। इस मामले में घर के धोबी को गिरप्तार कर लिया गया है। उसे नौकरानी ने पहचान लिया था। घटना उनके दिल्ली के वसंत विहार इलाके स्थित मकान की है। यह वारदात बीती रात 9 बजे हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी धोबी राजू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथी फरार हैं। लूट के लिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। धोबी को घर की नौकरानी ने देखकर पहचान लिया था। आरोपियों ने नौकरानी को बंधक बनाकर एक कमरे में बिठा दिया था। इसके बाद लूट की गई और फिर किटी कुमार मंगलम की हत्या कर दी। पुलिस को घटना की जानकारी रात 11 बजे मिली। घर पर किटी मंगलम और नौकरानी थीं। किटी मंगलम सुप्रीम कोर्ट में वकील रहीं हैं। उनका बेटा कांग्रेस में नेता है जो बैगलोर से दिल्ली आ रहा है। पीआर कुमारमंगलम पहले कांग्रेस में थे। पीवी नरसिम्हा राव सरकार में भी वे मंत्री रहे. बाद में बीजेपी में आ गए गए थे और वाजपेयी सरकार में पावर मंत्री रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments