03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

थाली बजाकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सरकार से पूर्ण लॉकडाउन खोलने का किया अनुरोध, मिला व्यापारियों का सहयोग

Spread the love

एफएनएन, कालाढूंगी : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पधाधिकारियों ने व्यापारियों के साथ मिलकर सोमवार को मुख्य बाजार से होते हुए बसस्टैंड पर हाथ में थाली लेकर कोविड कर्फ्यू को समाप्त करने मांग की और आर्थिक पैकेज देने की मांग को लेकर ताली और थाली बजाकर प्रदर्शन किया। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल कालाढूँगी के सैकड़ो व्यापारियों ने बाजार खाेलने को लेकर थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही नारे लगाकर लॉकडाउन खोलने के लिए सरकार से अनुरोध किया। इस प्रदर्शन में सभी व्यापारियों द्वारा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल कालाढूँगी को पूर्ण समर्थन दिया गया।

Kasturi Vatika
कालाढूंगी के मुख्य बाजार में प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह मेहरा की अगुवाई में प्रदर्शन करने के दौरान व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने कहा कि विगत डेढ़ माह से व्यापारी आर्थिक तंगी को झेल रहे है। लेकिन सरकार ने व्यापारियों के लिए कोई आर्थिक पैकेज नहीं दिया है। कोविड में सबसे अधिक नुकसान व्यापारियों को झेलना पड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पहले लॉकडाउन और अब कोविड कर्फ्यू में अधिकांश व्यापारि प्रतिष्ठान बंद हैं। व्यापारियों को बिजली, पानी के बिल के साथ दुकान का किराया निरंंतर देना पड़ रहा है। जबकि व्यापारियों ने इन समस्याओं से अवगत कराते हुए विभिन्न मदों के बिल माफ करने की मांग की है। व्यापारी टैक्स देने के बाद अपने ही सामान को डरकर बेचने को मजबूर हो रहे हैं।

इस मौके पर व्यापार मंडल के पधाधिकारियों में अध्यक्ष मयंक सिंह मेहरा, प्रचार मंत्री नीरज तिवारी, कोषाध्यक्ष रवि यादव, उपाध्यक्ष नंदन कुमार, विपिन पांडे, कुशल खाती, यशवंत बिष्ट, मेहताब, महामंत्री विपुल, जिलामंत्री जनकराज उप्पल, प्रेम चंद्र मित्तल, रमेश गुप्ता, अनमोल बिष्ट, त्रिलोक सामंत, त्रिलोक बिष्ट, कमलेश कांडपाल, संजय, पवन बिष्ट, तरुण पाल, खालिद सिद्दीकी, सिकंदर, तेज सिंह सिराडी, उस्मान दरियाल, ज़ुबैर आदि सैकडों व्यापारी मौजूद थे।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img