03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली में कल से 18+ का वैक्सीनेशन बंद, CM केजरीवाल ने केंद्र को दिए ये 4 सुझाव

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली में कोरोना की स्थिति और वैक्सीनेशन की कमी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दिल्ली में रविवार से 18+ का वैक्सीनेशन बंद किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार को चार सुझाव भी दिए हैं कि कैसे वैक्सीन की संख्या को बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने पहला सुझाव देते हुए कहा कि देश में वैक्सीन बनाने वाली सभी कंपनियों को बुलाकर भारत बायोटेक की वैक्सीन बनाने का आदेश दें. सीएम केजरीवाल के दूसरे सुझाव के अनुसार सभी विदेशी वैक्सीन कंपनियों की वैक्सीन को भारत में इस्तेमाल करने की तुरंत इजाजत दी जाए. जितने भी विदेशी वैक्सीन निर्माता हैं उनसे भारत सरकार बात करें और खरीद कर राज्य सरकारों को दें. अगर भारत सरकार इनसे वैक्सीन खरीदेंगे तो यह कंपनियां भारत सरकार को सीरियस लेंगी.

अरविंद केजरीवाल ने अपना तीसरा सुझाव देते हुए कहा कि कुछ देश ऐसे हैं जिन्होंने जरूरत से ज्यादा वैक्सीन का स्टॉक जमा कर लिया है. उनसे भारत सरकार वैक्सीन वापस लेने की गुजारिश करे. और चौथे सुझाव के अनुसार वैक्सीन निर्माता कंपनियों को भारत में उत्पादन की अनुमति दी जाए. मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि हमको युवाओं के लिए तुरंत वैक्सीन दी जाए और हमारा वैक्सीन का कोटा भी बढ़ाया जाए.

कोरोना की स्थिति की जानकारी देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी से कमी आ रही है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना की रफ्तार कम हुई है और एक दिन में यह 2200 नए मामले तक आ गया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब संक्रमण दर भी 3.5% से नीचे आ गया है.

Hot this week

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img