03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महाराष्ट्र के कोविड अस्पताल में भीषण आग, 13 मरीजों की मौत

एफएनएन, मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले में विरार पश्चिम के कोविड अस्पताल विजय वल्लभ में आज तड़के आग लग गई। नगर निगम के अनुसार हादसे में 13 मरीजों की मौत हो गई है। 17 कोविड मरीजों का यहां इलाज चल रहा था। घायल मरीजों को नजदीक के दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। ये आग चार मंजिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लगी। फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। अस्पताल के अधिकारी दिलीप शाह ने कहा कि रात 3 बजे एसी में से अचानक आग नीचे गिरी। आईसीयू में आग लगने से 13 मरीजों की मौत हुई है। गंभीर मरीजो को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंक्षी उद्धव ठाकरे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘ये बहुत दुखद घटना है, इसकी जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। बाकी मरीजों का दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। पीएम ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने को अपनी मंजूरी दी है। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही महाराष्ट्र में नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन रिसाव की घटना के कारण 24 मरीजों की मौत हो गई थी।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img