03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना संकट के बीच दस राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने की बैठक, लिया हालात का जायजा

 एफएनएन, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देश में फैली महामारी के हालात को देखते हुए उन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की जहां हाहाकार मचा है । प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में दस राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। ये राज्य हैं- महाराष्ट्र, उतर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल।

लगातार मंथन कर रहे प्रधानमंत्री

देश में घातक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जानलेवा खतरे के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बैठक कर रहे हैं। देश के अधिकांश राज्यों में महामारी का जानलेवा प्रकोप जारी है। यहां तक कि ऑक्सीजन, दवाओं व अस्पतालों में बेड की किल्लत हो गई है। लोगों की जान पर्याप्त और उचित चिकित्सा व्यवस्था न होने के कारण भी जा रही है। इस किल्लत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है और केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब की मांग की है।

3 लाख से अधिक नए मामले दर्ज

मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद अब वे दोपहर 12.30 बजे ऑक्सीजन बनाने वाली कंपनियों के साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी बैठक के बाद देश में तेजी से फैल रही कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर को लेकर अहम फैसला ले सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सुबह 8 बजे तक दर्ज किए गए आंकड़ों में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 3,32,730 नए मामले आए और 2,263 नई मौतें हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के 59.12 फीसद सक्रिय मामले पांच राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल से हैं।

 

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img