03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

झारखंड में 22 से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन, किस गतिविधि पर पाबंदी, क्या रहेगा खुला

Spread the love

एफएनएन, रांची :  झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं| ऐसे में राज्य सरकार ने मंगलवार को एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है| मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को संबोध‍ित करते हुए इसकी घोषणा की| मुख्यमंत्री ने 22 अप्रैल की सुबह  6:00 बजे से 29 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ की घोषणा की और कहा कि सभी लोग इसका पालन करेंगे| कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने यह फैसला किया है|

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इसके चेन को तोड़ना नितांत आवश्यक है| झारखंड एक गरीब राज्य है एवं सरकार की शुरू से प्राथमिकता रही है कि जीवन और जीविका दोनों को बचाया जाए| इसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है कि 22 अप्रैल की सुबह 6 बजे से लेकर 29 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ का सभी के द्वारा पालन किया जायेगा| जिससे कोविड 19 की चेन को तोड़कर कर उस पर नियंत्रण किया जा सके|

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में इस बात की जानकारी भी दी कि लॉकडाउन के दौरान क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा|

– आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकाने बंद रहेंगी
-‘भारत सरकार, राज्य सरकार तथा निजी क्षेत्र के चिन्हित कार्यालय को छोड़ सभी कार्यालय बंद रहेंगे
– कृषि, औद्योगिक, निर्माण एवं खनन कार्य की गतिविधियां चलती रहेंगी
– धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन श्रद्धालुओं की उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी
– कोई भी व्यक्ति अनुमति प्राप्त कार्यों को छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा
– 5 से अधिक व्यक्तियों का कहीं भी एकत्रित होना वर्जित रहेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को जन-भागीदारी से ही रोका जा सकेगा. अतः आप सभी से अनुरोध है कि अति आवश्यक कार्य छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलें|

 

 

Hot this week

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img