Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, देश में तेजी से बढ़ते कोरोना के...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, देश में तेजी से बढ़ते कोरोना के नए मामले बेहद चिंताजनक

एफएनएन, नई दिल्ली : देश में बढ़ते कोरोना के नए मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 89.51 फीसद लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से 1.25 फीसद मौतें हुईं हैं। देश में कोरोना के 9.24 फीसद कुल सक्रिय मामले है। मंत्रालय के स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि कोरोना के नए मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। यह चिंता का कारण बना हुआ है। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि पंजाब में मध्य फरवरी में हर रोज 300 मामले सामने आते थे अब यह बढ़कर 3,000 हो गए हैं।

कर्नाटक में औसतन हर दिन 404 मामले सामने आते थे , जो कि अब ये बढ़कर 7,700 हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में साप्ताहिक कोरोना के नए मामले डेढ़ फीसद से से बढ़ रहे हैं। जो कि यह 27.9 फीसद बढ़कर लगभग 28 फीसद हो गई है। इसलिए यह चिंता का एक बड़ा कारण है।इसके साथ ही राजेश भूषण ने महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति को लेकर कहा कि यहां औसत दैनिक मामले सप्ताह दर सप्ताह काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां कोरोना के नए मामले  57,000 से अधिक के स्तर पर पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि आज सुबह 8 बजे तक देश में 10.85 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में 40 लाख से अधिक खुराक दी गई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments