Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडआखिर पुलिस ने दबोच लिया हजारों के इनामी बदमाश को

आखिर पुलिस ने दबोच लिया हजारों के इनामी बदमाश को

एफएनएन,रुद्रपुर : लंबे अरसे से फरार चल रहे हजारों रुपए के ईनामी बदमाश को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया । उसके पास हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं । आरोपी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कई संगीन वारदातों में लिप्त था ,और उस पर अनेकों मुकदमे दर्ज थे। मिली जानकारी के अनुसार बाजपुर पुलिस ने आज दोपहर मुड़िया मनी प्राइमरी स्कूल तिराहे के पास से ग्राम मुड़िया मनी बाजपुर निवासी कुलदीप सिंह उर्फ केड़ी पुत्र स्वरूप सिंह को धर दबोचा ।उसके कब्जे से 38 बोर का रिवाल्वर और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक केडी बेहद शातिर अपराधी रहा है ,और इसका लंबा अपराधिक इतिहास है। पुलिस ने उस पर ₹20000 का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस के मुताबिक केडी वर्ष 2012 में काशीपुर क्षेत्र ट्रिपल मर्डर केस में वर्ष 2018 से पैरोल जंप कर फरार चल रहा था ।जनपद उधम सिंह नगर में लूट, डकैती, बलवा, जालसाजी ,गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास ,आर्म्स एक्ट सहित केडी पर 12 अभियोग पंजीकृत है ।मेरठ में भी वर्ष 2018 में आर्म्स एक्ट, वर्ष 2019 में स्वार रामपुर में लूट और चांदपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ के बाद वह फरार चल रहा था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इनामी बदमाश की गिरफ्तारी पर आला अधिकारियों ने पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की है। टीम में प्रभारी संजय पांडे, एसआई जसविंदर सिंह ,जनार्दन भट्ट और कांस्टेबल मुनव्वर अली शामिल थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments