03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम का चेहरा बदलना सिर्फ भाजपा के वोट बैंक की राजनीति -बेहड़

Spread the love

एफएनएन,रुद्रपुर : कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने से कुछ बदलने वाला नही है, प्रदेश की जनता किसी भी सूरत में भारतीय जनता पार्टी को बर्दाशत करने वाली नही है। भाजपा मुख्यमंत्री का चेहरा बदलकर खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 4 साल में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ें हैं। भारतीय जनता पार्टी नया चेहरा लाकर प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। बेहड़ ने कहा की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत  ने प्रदेश का आखिरी बजट पेश किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है कि बजट पेश करने वाला कोई मुख्यमंत्री और उसको खर्च करने वाला कोई और होगा। भाजपा ने सिर्फ उत्तराखंड की जनता को बेवकूफ बनाने के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा बदला है परंतु अब जनता इनके बहकावे में आने वाली नही है। भाजपा उत्तराखंड में सीएम का चेहरा बदलकर वोट लेने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने 4 साल के कार्यकाल में कुछ भी विकास नही किया इसीलिए इन्हें चेहरा बदलने की जरूरत पड़ रही है।बेहड़ ने कहा कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण रूप से फ़ैल साबित हुई है। भ्रष्टाचार के मामले में प्रदेश प्रथम स्थान पर चल रहा है। रोजगार का दम भरने वाली भाजपा सरकार के राज में उत्तराखंड बेरोजगारी में सबसे आगे है। भारतीय जनता पार्टी ने किसानों से   ऋण माफी के नाम पर वोट लिया अपने घोषणा पत्र में बड़े-बड़े अक्षरों में किसानों के धान का भुगतान गन्ने का भुगतान जैसी घोषणाएं दिखा कर किसानों को बरगलाने के अलावा भाजपा ने कुछ नही किया। बेहड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र नेतृत्व को पता है किआगामी 2022 विधानसभा चुनावों में भाजपा की उत्तराखण्ड में सत्ता से विदाई तय है। इसलिए मात्र मुख्यमंत्री का चेहरा बदलकर भाजपा उत्तराखण्ड की जनता को बरगलाने का काम कर रही है। बेहड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चेहरा इसलिए नही बदल रही कि प्रदेश का विकास होगा बल्कि इसलिए मुख्यमंत्री बदला जा रहा है कि पार्टी से नाराज चल रहे विधायकों को शांत किया जा सके।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img