Tuesday, March 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडट्रक के पिछले पहिये में फंसकर थम गई सांसें

ट्रक के पिछले पहिये में फंसकर थम गई सांसें

एफएनएन, रुद्रपुर : काम निपटाकर घर जा रहे खेड़ा निवासी एक व्यक्ति की ट्रक के पहिये में फंसकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खेड़ा निवासी अब्बास हुसैन मजदूरी का कार्य करता है। सोमवार रात करीब 8:30 बजे वह अपना काम निपटा कर घर वापस जा रहा था, तभी काशीपुर मार्ग पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसको अपनी चपेट में लिया। जिससे वह बाइक सहित ट्रक के पहिये में जा फंसा और कुछ दूरी तक घसीटता चला गया, जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक के रुकने पर राहगीरों ने उसे पहिए से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी सहित तीन बच्चों को छोड़ गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments