03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Champawat में दर्दनाक सड़क हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र गंभीर घायल

एफएनएन, चंपावत : Champawat जिले के लोहाघाट तहसील क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाराकोट के गल्लागांव-देवलीमाफी मोटर मार्ग पर बसौटी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ढटी गांव निवासी 44 वर्षीय नवीन कुमार अपने 18 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के साथ कार से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे बसौटी के समीप अचानक वाहन चालक का नियंत्रण कार से हट गया और कार गहरी खाई में जा समाई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर मलबा और कीचड़ जमा था। इसी वजह से वाहन फिसल गया और हादसा हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला और उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार दोनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

सांसद अजय टम्टा, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, एसडीएम नीतू डांगर समेत कई जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी ली। वहीं स्थानीय लोगों ने बारिश के मौसम में पहाड़ी सड़कों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की मांग की है।

Hot this week

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img