03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

chamba में दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत

एफएनएन, चंबा: chamba हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। चुराह उपमंडल के पुखरी-मसरूंड मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा देर रात छतरूंड क्षेत्र के पास हुआ, जिसमें वाहन में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं, तीन पुरुष और वाहन चालक शामिल हैं।

मुंडन संस्कार से लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, ग्राम महल पंचायत के सपरोठ गांव के निवासी एक मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान छतरूंड के पास वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। मृतकों में एक ही गांव के तीन सगे भाई भी शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच, विधायक ने उठाए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा गया। एडिशनल एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। वहीं, चुराह के विधायक हंसराज ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए क्षेत्र में क्रैश बैरियर की कमी को गंभीर चिंता का विषय बताया। चंबा एसपी विजय कुमार सकलानी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img