03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

CJP Protest : नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर जुटी भीड़, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

एफएनएन, नई दिल्ली : CJP Protest देशभर में चर्चा का विषय बनी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार, 6 जून को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। संगठन के संस्थापक अभिजीत दिपके सुबह दिल्ली पहुंचे, जिसके बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, दिपके के दिल्ली पहुंचने के बाद उनका संसद मार्ग क्षेत्र में जाने और फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने का कार्यक्रम तय था। प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। कई मार्गों पर बैरिकेडिंग भी की गई।

CJP ने यह प्रदर्शन NEET परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक और अन्य परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में आयोजित किया है। संगठन की प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। CJP का दावा है कि परीक्षा प्रणाली की खामियों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

जंतर-मंतर पर सुबह से ही युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। कई प्रदर्शनकारी हाथों में “मैं हूं कॉकरोच” लिखे पोस्टर और कॉकरोच थीम वाले मास्क लेकर पहुंचे। प्रदर्शन स्थल से सामने आई तस्वीरों में युवाओं को नारेबाजी करते और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग करते देखा गया।

प्रदर्शन से पहले CJP ने समर्थकों के लिए एक विशेष गाइडलाइन भी जारी की थी। इसमें प्रतिभागियों से हाथ में किताब रखने, पुलिसकर्मियों को फूल देने और आंदोलन को पूरी तरह शांतिपूर्ण रखने की अपील की गई। संगठन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की हिंसा या अव्यवस्था से दूर रहना है।

दिल्ली पुलिस ने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन की अनुमति दी है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

हाल के सप्ताहों में सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई CJP ने बेरोजगारी, परीक्षा अनियमितताओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर अभियान चलाया है। इस आंदोलन को कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं का समर्थन भी मिला है, जबकि सरकार की ओर से इसकी आलोचना भी की गई है।

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img