03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जसपुर के विद्युत सब स्टेशन पर उल्टा ध्वज फहराने का फोटो वायरल

Spread the love

एफएनएन, जसपुर : गणतंत्र दिवस पर ऊर्जा निगम के विद्युत सब स्टेशन में राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहराने का मामला प्रकाश में आया है। विभागीय अधीक्षण अभियंता ने मामले की जांच कराकर दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही। ब्लाॅक क्षेत्र ग्राम अमृतपुर पट्टी स्थित उर्जा निगम के विद्युत सब स्टेशन में गणतंत्र दिवस पर ध्वजा रोहण का कार्यक्रम किया गया था। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया। इसी हालत में स्टेशन के अवर अभियंता राजेश कुमार ने भी ध्वज रोहण कर सलामी दे दी। उसके बाद भी कई घंटे तक राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहराता रहा। लेकिन किसी का इस ओर ध्यान नही गया।

केसरिया रंग नीचे तथा हरा रंग ऊपर देख लोगों की सूचना पर आनन-फानन कर्मियों ने ध्वज उतार कर सीधा किया। लेकिन तब तक जेई द्वारा उल्टे ध्वजा रोहण की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी। अधीक्षण अभियंता शोखर तिवारी ने बताया कि ग्राम अमृतपुर पट्टी के सब स्टेशन पर जेई राजेश कुमार द्वारा फहराए गए उल्टे ध्वज की फोटो उन्हे भी मिली है। जांच कराकर दोषियों के विरूद्व राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, उल्टा ध्वज फहराते जेई की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img