03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी: में 9वीं क्लास की छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, पिता फरार

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: में एक नाबालिग मां बन गई। उसने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। उधर परिजनों की ओर से शिकायत न होने पर पुलिस ने सुशीला तिवारी की ओर से मिली प्राथमिक सूचना रिपोर्ट पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही बच्ची को सुशीला तिवारी के एनआईसीयू में ही रखा गया है। मां-बेटी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं।

मुरादाबाद निवासी एक महिला अपनी तीन पुत्री और एक बेटे के साथ मुखानी थाना क्षेत्र में किराए में रह रही है। महिला का पति शराब का आदि है। उधर महिला घरों में काम करके अपनी लड़कियों को एक अच्छे पब्लिक स्कूल में पढ़ाती है। आठ दिसंबर को महिला की 16 साल की बेटी जो मुखानी क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है उसने सुशीला तिवारी अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

बच्चे के जन्म के बाद जब सुशीला तिवारी ने बच्ची का आधार कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट मांगे तो पता चला कि छात्रा नाबालिग है। इस मामले में सुशीला तिवारी प्रशासन ने मुखानी थाने को प्राथमिक सूचना रिपोर्ट भेजी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच की। जांच के दौरान न तो छात्रा ने न ही उसकी मां ने पुलिस को कोई जानकारी दी।

उधर एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर न मिलने पर पुलिस ने पॉक्सो में खुद मुकदमा दर्ज किया है। जांच महिला एसआई दीपा जोशी को सौंपी गई है। नवजात बच्ची को सुशीला तिवारी के एनआईसीयू में रखा गया है। पिता घर से गायब है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ : डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मरीजों के नाम पर चोरी की जा रहीं दवाएं

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img