03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुम्बई के समुद्र में नौसेना पोत से टकराकर डूबा यात्रियों से भरी नाव, 13 मौतें, 101 बचाए गए

एफएनएन नेशनल डेस्क,मुंबई-महाराष्ट्र। मुम्बई में बुधवार शाम गेटवे ऑफ इंडिया के पास गहरे समुद्र में नौसेना पोत से टकराकर एक यात्रियों से भरी नाव डूब गई। इस भयावह हादसे में नाव में सवार 13 यात्रियों की मौत हो गई है। हालांकि बचाव दल द्वारा 101 यात्रियों को समुद्र से सुरक्षित निकाल लिया गया है।

मुम्बई मेंं गेटवे ऑफ इंडिया के पास डूबी यात्रियों से भरी नाव


नाव में लगभग 114 लोग सवार थे। नाव मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी। शाम करीब  4 बजे गेटवे ऑफ इंडिया के पास यह नाव नौसेना के एक जहाज से टकराकर गहरे समुद्र में डूब गई।

एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि नौसेना और तटरक्षक बल ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया है। नौसेना की 11 नावें, मरीन पुलिस की तीन नावें और तटरक्षक बल की एक नाव को रेस्क्यू मिशन में लगाया गया है।

बचाव अभियान में शामिल है चार हेलीकॉप्टर भी
रक्षा अधिकारी ने आगे बताया कि बचाव अभियान में चार हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं। साथ ही स्थानीय पुलिस, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण और इलाके के मछुआरों को भी लगाया गया है। देर रात खबर लिखे जाने समुद्र में डूबी नाव में सवार 101 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

सीएम फडणवीस ने लिया संज्ञान
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे का संज्ञान लिया है।उन्होंने बताया कि बुधवार तीसरे पहर 3.55 बजे नौसेना का पोत नीलकमल नामक यात्रियों से भरी नाव से टकरा गया। हादसे में 13 लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि बचाव टीमों द्वारा हादसे की शिकार नाव में सवार 101 यात्रियों को समुद्र से सुरक्षित बाहर निकालकर बड़ी राहत दी गई है।

Hot this week

Topics

Dr. Dhal Singh Bisen : मध्य प्रदेश की राजनीति से उत्तराखंड के राज्यपाल तक का सफर

एफएनएन, सिवनी : मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img