03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

9 मई तक होगी बारिश, गर्मी से मिली राहत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पर्वतीय इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। इससे नदी नाले उफान में आने से नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। साथ ही पर्वतीय इलाकों में ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी से गर्मी से राहत भी मिल रही है। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिले में तो पिछले दो दिन के भीतर बादल फटने और नदी नालों के उफान से लोगों के घर और खेत में नुकसान पहुंचा था।

मौसम विभाग के मुताबिक पांच और छह मई को आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सात और आठ मई का यलो अलर्ट है। आज पांच मई को देहरादून सहित कई स्थानों पर हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं तीन हजार से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है। कई स्थानों पर ओलावृष्टि का भी अनुमान है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक पांच मई को राज्य के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर में ओरेंज अलर्ट है। कहीं कहीं अतिवृष्टि के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में यलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और मैदानी इलाकों में तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। छह मई को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। राज्य के मैदानी क्षेत्र में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

सात मई को राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। इस दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। आठ मई को भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। नौ मई को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img