03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा की वाल्मीकि बस्ती में 72 संक्रमित मिले

Spread the love

एफएनएन, किच्छा : कोरोना संक्रमण ने बुधवार को किच्छा में सारी हदें पार कर दीं। यहाँ की वल्मीकि बस्ती में 72 लोग संक्रमित पाए गए हैं। यह बस्ती कंटेंमेंट जोन में थी। देर रात आयी रिपोर्ट से अफसरों के होश उड़े है। माना जा रहा है कि प्रशासन लॉकडाउन पर फैसला ले सकता है। संक्रमण ने हर तरफ कोहराम मचा रखा है। किच्छा भी इससे अछूता नहीं है। यहां कंटेनमेंट जोन घोषित वाल्मीकि बस्ती में 72 लोग एक साथ संक्रमित मिले हैं। इस बस्ती में पहले नगर पालिका के तीन और फिर मंगलवार को पांच कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे। प्रसाशन ने इसी आधार पर बस्ती को कंटेनमेंट जोन घोषित किया था और यहां के लोगों की रिपोर्ट जांच के लिए भेजी थी। मंगलवार देर रात आयी रिपोर्ट में बस्ती के 72 लोग संक्रमित मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

पड़ सकता है सफाई व्यवस्था पर असर

संक्रमित लोगो मे अधिकांश नगर पालिका के सफाई कर्मियों के परिवार से है। इसका असर नगर की सफाई व्यवस्था पर पड़ने की सम्भावनाओ के चलते प्रशासन रात में ही सक्रिय हो गया था। प्रसाशन का पहला कदम संक्रमितों को उपचार के लिए भिजवाने के साथ ही सम्पूर्ण वार्ड को कंटेंमेंट जोन बना सख्ती से दी गयी गाइडलाइन का पालन करवाने का है।

दो दिन का हो सकता है लॉकडाउन

एक साथ इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन किच्छा में लॉकडाउन भी कर सकता है। यह लॉकडाउन 2 दिन का हो सकता है। इस पर मंथन किया जा रहा है। एसडीएम विवेक प्रकाश ने 72 लोगो के संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन लोगों को सख्ती के साथ गाइडलाइन का पालन कराएगा।

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img